22 May 2022 Rashifal in Hindi: सूर्य देव की कृपा से आज 4 राशियों को होगा धन लाभ, परिवार में बढ़ेंगी खुशियां
सिंह राशि (Singh Rashi 22 May 2022, Leo Horoscope 22 May 2022 Hindi)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मंदिर में जाने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।
कन्या राशि (Kanya Rashi 22 May 2022, Virgo Horoscope 22 May 2022 Hindi)
आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। मन की शांति बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कारोबार में ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को ग्राहकों का ख्याल रखना होगा। तालमेल बैठाकर काम करना होगा। फिलहाल, ग्रह की स्थितियां बेहतर लाभ का इशारा कर रही हैं। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
तुला राशि (Tula Rashi 22 May 2022, Libra Horoscope 22 May 2022 Hindi)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिगड़े हुए काम बनाने के लिए आप खूब मेहनत करने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल पहल बनी रहेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।
वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 22 May 2022, Scorpio Horoscope 22 May 2022 Hindi)
आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके मन हर्षित होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आप महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में अधिक मुनाफा मिलेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद लेंगे। अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।