5 मार्च 2022 का राशिफल : आज शनिदेव इन 7 राशि के लोगों के दु:ख करेंगे दूर, किस्मत का मिलेगा भरपूर सहयोग
सिंह राशि (Singh Rashi 5 March 2022, Leo Horoscope 5 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन ठीक रहेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भूमि और भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको महत्वपूर्ण कागजात ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका भरपूर लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या राशि (Kanya Rashi 5 March 2022, Virgo Horoscope 5 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाइयों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसका हल निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
तुला राशि (Tula Rashi 5 March 2022, Libra Horoscope 5 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन विशेष रहेगा। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ससुराल की तरफ से धन लाभ मिलने के संकेत है।
वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 5 March 2022, Scorpio Horoscope 5 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। किस्मत के सहारे बड़ी मात्रा में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार वालों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करने वाले हैं।