9 May 2022 Rashifal in Hindi: आज 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जीवन के दुखों से मिलेगा छुटकारा

Share

9 मई 2022 राशिफल , 9 May 2022 Rashifal , Rashifal 9 May 2022 , 9 May 2022 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 9 May 2022 , 9 May Ka Rashifal , 9th May Rashifal 2022 , 9 May 2022 Rashifal In Hindi , 9th मई 2022 राशिफल , Today Rashifal 9 May 2022
आज का राशिफल 9 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 9 May 2022 : आज हम आपको 9 मई 2022 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज सोमवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 9 May 2022, Aries Horoscope 9 May 2022 Hindi)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार में कुछ अटका हुआ धन है, तो वह आपको प्राप्त होगा लेकिन आपको व्यापार में किसी को साझेदार बनाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 9 May 2022, Taurus Horoscope 9 May 2022 Hindi)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा होने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Rashi 9 May 2022, Gemini Horoscope 9 May 2022 Hindi)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। बच्चों की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी।

कर्क राशि (Kark Rashi 9 May 2022, Cancer Horoscope 9 May 2022 Hindi)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप व्यापार में किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे और वह आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा, यदि व्यापार संबंधित सलाह मशवरा करना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से कीजिए यही बेहतर रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

Share