1 नवंबर 2021 का राशिफल : महीने का पहला दिन चार राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ के हैं पूर्ण योग

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 1 November 2021, Leo Horoscope 1 November 2021 Hindi)

आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 1 November 2021, Virgo Horoscope 1 November 2021 Hindi)

आज कार्यभार अधिक रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। कामकाज में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। बदलते मौसम की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

तुला राशि (Tula Rashi 1 November 2021, Libra Horoscope 1 November 2021 Hindi)

आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई फायदा मिलने की संभावना बन रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। इस राशि के लोग अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दिन के मध्य में किसी काम की टेंशन हो सकती है, परंतु आप सभी समस्याओं को अपनी बुद्धिमानी से समाधान करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 1 November2021, Scorpio Horoscope 1 November 2021 Hindi)

आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। खास लोगों से जान पहचान होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

Share