1 अक्टूबर 2021 का राशिफल : महीने का पहला दिन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 अक्टूबर 2021 राशिफल , 1 October 2021 Rashifal , Rashifal 1 October 2021 , 1 October 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 1 October 2021 , 1 October Ka Rashifal , 1st October Rashifal 2021 , 1 October 2021 Rashifal In Hindi , 1st अक्टूबर 2021 राशिफल , Today Rashifal 1 October 2021
आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2021 Aaj Ka Rashifal 1 October 2021 : आज हम आपको 1 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 1 October 2021, Aries Horoscope 1 October 2021 Hindi)
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन नजर आ रहा है। खर्चे पर काबू रखें। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। (और जानें)
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 1 October 2021, Taurus Horoscope 1 October 2021 Hindi)
आज आपके मन में कोई पुरानी बात आपको काफी परेशान कर सकती है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम शुभ सूचना मिल सकती है। (और जानें)
मिथुन राशि (Mithun Rashi 1 October 2021, Gemini Horoscope 1 October 2021 Hindi)
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। आपका मन प्रसन्न रहेगा परंतु आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी संपत्ति से आपके साधन बन सकते हैं। स्वभाव में तेजी नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। (और जानें)
कर्क राशि (Kark Rashi 1 October 2021, Cancer Horoscope 1 October 2021 Hindi)
आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। माता-पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। (और जानें)