11 April 2022 Rashifal: भोलेनाथ इन 5 राशियों के दुखों का करेंगे निवारण, ख़ुशी-पैसों से भरा रहेगा घर
11 April 2022 Ka Dhanu (Sagittarius) Rashifal आज का धनु राशिफल
आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। दोस्तों के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।
11 April 2022 Ka Makar (Capricorn) Rashifal आज का मकर राशिफल
आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर निपटाकर परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद रहेगा। रोजगार के मामले में आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपकी कोई जरूरी योजना सफल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
11 April 2022 Ka Kumbh (Aquarius) Rashifal आज का कुंभ राशिफल
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की स्वास्थ्य सेहत में सुधार आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।
11 April 2022 Ka Meen (Pisces) Rashifal आज का मीन राशिफल
आज आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। थोड़ी मेहनत से आप किसी भी काम को सफल कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन में खास बदलाव आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है।