12 मार्च शुक्रवार को मिथुन और कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ के हैं योग, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

Share

धनु राशि (Dhanu Rashi 12 March 2021, Sagittarius Horoscope 12 March 2021 Hindi)

Dhanu Rashi 12 March 2021: धनु राशि वाले लोग आज अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Makar Rashi 12 March 2021, Capricorn Horoscope 12 March 2021 Hindi)

Makar Rashi 12 March 2021: मकर राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर बुद्धि का प्रयोग करके कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। ईश्वर की आस्था में वृद्धि हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi 12 March 2021, Aquarius Horoscope 12 March 2021 Hindi)

Kumbh Rashi 12 March 2021: कुंभ राशि वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक चिंता कम होगी। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को लाभ की स्थिति बन रही है। थोड़े प्रयास से ही कार्य सिद्धि होगी।

मीन राशि (Meen Rashi 12 March 2021, Pisces Horoscope 12 March 2021 Hindi)

Meen Rashi 12 March 2021: मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप बेवजह की चिंता मत लीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal 2021 पढ़ा, आपको 12 मार्च 2021 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं उनमें Aaj Ka Rashifal से कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप अपने राशिफल की सटीक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिष से संपर्क करें।

Share