14 मार्च रविवार को मेष और कुंभ राशि वालों का शुभ रहेगा दिन, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल
सिंह राशि (Singh Rashi 14 March 2021, Leo Horoscope 14 March 2021 Hindi)
Singh Rashi 14 March 2021: सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि (Kanya Rashi 14 March 2021, Virgo Horoscope 14 March 2021 Hindi)
Kanya Rashi 14 March 2021: कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें क्योंकि भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
तुला राशि (Tula Rashi 14 March 2021, Libra Horoscope 14 March 2021 Hindi)
Tula Rashi 14 March 2021: तुला राशि वाले लोगों को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।
वृश्चिक राशि (Varshik Rashi 14 March 2021, Scorpio Horoscope 14 March 2021 Hindi)
Varshik Rashi 14 March 2021: वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लाभ कम मिलेगा। काम-धंधे की चिंता अधिक रहेगी, जिसकी वजह से आपका मन उदास रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।