16 मार्च मंगलवार को वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों को इन मामलों में मिलेगा फायदा, पढ़ें सभी राशिफल

Share

आज का राशिफल 16 मार्च 2021 Aaj Ka Rashifal 16 March 2021 : आज हम आपको 16 मार्च 2021 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज मंगलवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 16 March 2021, Aries Horoscope 16 March 2021 Hindi)

Mesh Rashi 16 March 2021: मेष राशि वाले लोगों को संपत्ति के कामों में लाभ मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम कीजिए। रोजगार में वृद्धि होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 16 March 2021, Taurus Horoscope 16 March 2021 Hindi)

Vrishabha Rashi 16 March 2021: वृषभ राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रु शांत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Rashi 16 March 2021, Gemini Horoscope 16 March 2021 Hindi)

Mithun Rashi 16 March 2021: मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में शुभ परिणाम हासिल होंगे। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। कुसंगति से दूर रहें। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Rashi 16 March 2021, Cancer Horoscope 16 March 2021 Hindi)

Kark Rashi 16 March 2021: कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आमदनी से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

Share