17 फरवरी 2022 का राशिफल : आज 6 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, धन कमाने के खुलेंगे रास्ते

Share

17 फरवरी 2022 राशिफल , 17 February 2022 Rashifal , Rashifal 17 February 2022 , 17 February 2022 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 , 17 February Ka Rashifal , 17th February Rashifal 2022 , 17 February 2022 Rashifal In Hindi , 17th फरवरी 2022 राशिफल , Today Rashifal 17 February 2022
आज का राशिफल 17 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 : आज हम आपको 17 फरवरी 2022 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज गुरुवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 17 February 2022, Aries Horoscope 17 February 2022 Hindi)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 17 February 2022, Taurus Horoscope 17 February 2022 Hindi)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को सुकून प्राप्त होगा। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

मिथुन राशि (Mithun Rashi 17 February 2022, Gemini Horoscope 17 February 2022 Hindi)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भूमि और भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको महत्वपूर्ण कागजात ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका भरपूर लाभ मिलने के योग हैं। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

कर्क राशि (Kark Rashi 17 February 2022, Cancer Horoscope 17 February 2022 Hindi)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में कुछ अच्छी योजनाएं हाथ लग सकती हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार की बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

Share