17 अक्टूबर 2021 का राशिफल : सूर्य देव की कृपा से इन 4 राशियों का बढ़ेगा मान-सम्मान, घर में आएगी खुशहाली
सिंह राशि (Singh Rashi 17 October 2021, Leo Horoscope 17 October 2021 Hindi)
आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। शाम को दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Rashi 17 October 2021, Virgo Horoscope 17 October 2021 Hindi)
आज आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। व्यापार में कुछ ऐसा नजर आ रही है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुला राशि (Tula Rashi 17 October 2021, Libra Horoscope 17 October 2021 Hindi)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। आज पराक्रम और धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ मिलने की संभावना है। संतान की सफलता का समाचार आपके मन को हर्षित करेगा। शाम के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।
वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 17 October 2021, Scorpio Horoscope 17 October 2021 Hindi)
आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में मेहनत तथा साहस की जरूरत है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।