17 अक्टूबर 2022 का राशिफल: आज 4 राशियों पर रहेगी महादेव की शुभ दृष्टि, धन लाभ के बन रहे प्रबल योग

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 17 October 2022, Leo Horoscope 17 October 2022 Hindi)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में हालात अच्छे बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी के योग नजर आ रहे हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 17 October 2022, Virgo Horoscope 17 October 2022 Hindi)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद ख़त्म होंगे। पैसे का उधार लेन-देन से बचना होगा, धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। नए नए लोगों से जान पहचान होगी, आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। कामकाज के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Tula Rashi 17 October 2022, Libra Horoscope 17 October 2022 Hindi)

आज आपको प्रत्येक मामले में संयम रखने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, इससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। संतान की तरफ से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 17 October 2022, Scorpio Horoscope 17 October 2022 Hindi)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है।

Share