18 दिसंबर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा, इन 8 राशियों की सुधरेगी किस्मत

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 18 December 2020, Leo Horoscope 18 December 2020 Hindi)

Singh Rashi 18 December 2020: सिंह राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई कीमती वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की बात शेयर करेंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 18 December 2020, Virgo Horoscope 18 December 2020 Hindi)

Kanya Rashi 18 December 2020: कन्या राशि वाले लोगों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्य क्षेत्र में रुका हुआ सभी काम ठीक प्रकार से पूरा होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। घर में शुभ कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Tula Rashi 18 December 2020, Libra Horoscope 18 December 2020 Hindi)

Tula Rashi 18 December 2020: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आप संभल कर रहें। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपने पारिवारिक माहौल को शांत बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को तरक्की मिलेगी। आमदनी के जरिए मिल सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Varshik Rashi 18 December 2020, Scorpio Horoscope 18 December 2020 Hindi)

Varshik Rashi 18 December 2020: वृश्चिक राशि वाले लोगों को जीवनसाथी से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भाग ले सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के लोग आज किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। जमीन से काफी धन लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Share