18 मार्च 2022 का राशिफल : होली पर बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, इन 6 राशियों की बदलेगी तकदीर, जानिए आप तो नहीं वो भाग्यशाली

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 18 March 2022, Leo Horoscope 18 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi 18 March 2022, Virgo Horoscope 18 March 2022 Hindi)

आज मानसिक रूप से मजबूत रहने की आवश्यकता है। आप अपने ऊपर किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच हावी मत होने दीजिए। नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

तुला राशि (Tula Rashi 18 March 2022, Libra Horoscope 18 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूर्ण होंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। आज आप काफी भाग्यशाली नजर आ रहे हैं। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है, तो वह खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 18 March 2022, Scorpio Horoscope 18 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को सुकून प्राप्त होगा।

Share