19 फरवरी शुक्रवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से हो सकता है धन लाभ
19 फरवरी 2021 राशिफल , 19 Feb 2021 Rashifal , Rashifal 19 February 2021 , 19 February 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 19 February 2021 , 19 February Ka Rashifal , 19th February Rashifal 2021 , 19 February 2021 Rashifal In Hindi , 19th फरवरी 2021 राशिफल , Today Rashifal 19 February 2021
आज का राशिफल 19 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 19 February 2021 : आज हम आपको 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 19 February 2021, Aries Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Mesh Rashi 19 February 2021: मेष राशि वाले लोगों की आज फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों में व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 19 February 2021, Taurus Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Vrishabha Rashi 19 February 2021: वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। चोट और दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बन रहा है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। सभी लोगों को मिलजुल कर साथ रहने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी आमदनी सामान्य रहने वाली है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi 19 February 2021, Gemini Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Mithun Rashi 19 February 2021: मिथुन राशि वाले लोगों को स्थाई संपत्ति से अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस पार्टनर आपका पूरा सहयोग देंगे। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। आपका काम-धंधा लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि (Kark Rashi 19 February 2021, Cancer Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Kark Rashi 19 February 2021: कर्क राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से हानि पहुंच सकती है। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।
सिंह राशि (Singh Rashi 19 February 2021, Leo Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Singh Rashi 19 February 2021: सिंह राशि वाले लोगों को व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने वाला है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Rashi 19 February 2021, Virgo Horoscope 19 February 2021 Hindi)
Kanya Rashi 19 February 2021: कन्या राशि वाले लोगों के घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूर संचार माध्यम से उत्साहवर्धक खुशखबरी मिलने की संभावना है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। सुख-साधनों में थोड़ा धन खर्च होगा लेकिन आपका मन खुश रहेगा। नौकरी में राहत मिलेगी। नए मित्र बन सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को थोड़ा संभाल कर रखिए।