19 फरवरी 2022 का राशिफल : आज इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की खास कृपा, हर तरफ से मिलेंगे फायदे
सिंह राशि (Singh Rashi 19 February 2022, Leo Horoscope 19 February 2022 Hindi)
आज मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं के पीछे धन खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार कामकाज में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
कन्या राशि (Kanya Rashi 19 February 2022, Virgo Horoscope 19 February 2022 Hindi)
आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को सुकून प्राप्त होगा।
तुला राशि (Tula Rashi 19 February 2022, Libra Horoscope 19 February 2022 Hindi)
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से निराशाजनक समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 19 February 2022, Scorpio Horoscope 19 February 2022 Hindi)
आज आपका दिन सामान्य रुप से व्यतीत होने वाला है। धन से संबंधित कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसका समाधान खोजने में कामयाब हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके हाथ असफलता लग सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च हो सकता है परंतु आपको इसका अच्छा मुनाफा मिलेगा।