2 दिसंबर 2021 का राशिफल : आज 5 राशियों को किस्मत का मिलेगा साथ, हर तरफ से मिलेंगे फायदे

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 2 December 2021, Leo Horoscope 2 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन सकारात्मक फल लेकर आया है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विदेशी कंपनी में काम करने वालों का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक व्यापार करने वाले पिता का सम्मान करें, उनकी बातों पर प्राथमिकता देनी चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कन्या राशि (Kanya Rashi 2 December 2021, Virgo Horoscope 2 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन पहले से बेहतर होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Rashi 2 December 2021, Libra Horoscope 2 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। अगर आप कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो लगातार प्रयास करते रहें। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 2 December 2021, Scorpio Horoscope 2 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन पहले के दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। बुरी संगति से दूर रहें। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कैरियर में कहीं से अच्छे अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य में खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi 2 December 2021, Sagittarius Horoscope 2 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कभी मन में कुछ अच्छा हो जाएगा, तो कभी मन एकदम से खराब हो सकता है इसलिए आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करें। ऑफिस के काम से यात्रा कर सकते हैं, यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

Share