2 नवंबर 2021 का राशिफल : धनतेरस पर बन रहा विशेष योग, इन 5 राशियों को भारी धन लाभ के संकेत

Share

2 नवंबर 2021 राशिफल , 2 November 2021 Rashifal , Rashifal 2 November 2021 , 2 November 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 2 November 2021 , 2 November Ka Rashifal , 2nd November Rashifal 2021 , 2 November 2021 Rashifal In Hindi , 2nd नवंबर 2021 राशिफल , Today Rashifal 2 November 2021
आज का राशिफल 2 नवंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 2 November 2021 : आज हम आपको 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज मंगलवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 2 November 2021, Aries Horoscope 2 November 2021 Hindi)

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी। जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती। (और जानें)

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 2 November 2021, Taurus Horoscope 2 November 2021 Hindi)

आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुख शांति पूर्वक व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कार्य क्षेत्र में सुधार होने की उम्मीद है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। (और जानें)

मिथुन राशि (Mithun Rashi 2 November 2021, Gemini Horoscope 2 November 2021 Hindi)

आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। कामकाज में गंभीरता से ध्यान देना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें।  (और जानें)

कर्क राशि (Kark Rashi 2 November 2021, Cancer Horoscope 2 November 2021 Hindi)

आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। माता-पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। (और जानें)

Share