20 दिसंबर रविवार को कन्या और कुंभ राशि सहित इन 3 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल
20 दिसंबर 2020 राशिफल , 20 Dec 2020 Rashifal , Rashifal 20 December 2020 , 20 December 2020 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 20 December 2020 , 20 December Ka Rashifal , 20th December Rashifal 2020 , 20 December 2020 Rashifal In Hindi , 20th दिसंबर 2020 राशिफल , Today Rashifal 20 December 2020
आज का राशिफल 20 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 20 December 2020 : आज हम आपको 20 दिसंबर 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal 20 December 2020 Horoscope
मेष राशि (Mesh Rashi 20 December 2020, Aries Horoscope 20 December 2020 Hindi)
Mesh Rashi 20 December 2020: मेष राशि वाले लोग अपने किसी महत्वपूर्ण काम के लिए दोस्तों और संबंधियों की सहायता ले सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक किसी बड़े काम की योजना आपके हाथ लग सकती है। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 20 December 2020, Taurus Horoscope 20 December 2020 Hindi)
Vrishabha Rashi 20 December 2020: वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब होने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में तो थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi 20 December 2020, Gemini Horoscope 20 December 2020 Hindi)
Mithun Rashi 20 December 2020: मिथुन राशि वाले लोगों के स्थाई संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक सौदा हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। धन लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Kark Rashi 20 December 2020, Cancer Horoscope 20 December 2020 Hindi)
Kark Rashi 20 December 2020: कर्क राशि वाले लोगों को आज मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक किसी मित्र से उपहार मिलने की संभावना है।