Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 : आज महादेव की कृपा से 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा लाभ ही लाभ
20 फरवरी 2023 राशिफल , 20 February 2023 Rashifal , Rashifal 20 February 2023 , 20 February 2023 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 , 20 February Ka Rashifal , 20th February Rashifal 2023 , 20 February 2023 Rashifal In Hindi , 20th फरवरी 2023 राशिफल , Today Rashifal 20 February 2023
आज का राशिफल 20 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 20 February 2023 : आज हम आपको 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 20 February 2023, Aries Horoscope 20 February 2023 Hindi)
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जहां आपको बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया है, तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 20 February 2023, Taurus Horoscope 20 February 2023 Hindi)
आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें आज खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Rashi 20 February 2023, Gemini Horoscope 20 February 2023 Hindi)
आज आपका दिन पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लाभ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में काम का बोझ कम हो सकता है। बड़े अधिकारियों की मदद से जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।
कर्क राशि (Kark Rashi 20 February 2023, Cancer Horoscope 20 February 2023 Hindi)
आज आपकी कुछ पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पिताजी से यदि आप कुछ बिजनेस संबंधित सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें नहीं, तो खोने या फिर चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।