रविवार 20 जून 2021 राशिफल सूर्य देव की कृपा से इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी
आज का राशिफल 20 जून 2021 Aaj Ka Rashifal 20 June 2021: आज हम आपको Horoscope 20 June 2021 बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 June 2021
मेष राशि वाले लोगों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। मानसिक परेशानियां कम होंगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। (और जानें)
Aaj Ka Vrishabha Rashifal 20 June 2021
वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। कोई भी जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। घर के किसी सदस्य से बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। (और जानें)
Aaj Ka Mithun Rashifal 20 June 2021
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। रुके हुए काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। (और जानें)
Aaj Ka Kark Rashifal 20 June 2021
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। (और जानें)