जुलाई महीने के पहले दिन इन 5 राशियों की खुलेगी तकदीर, विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से मिलेगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 2020, 01 July: आज हम आपको 01 जुलाई 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 01 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन ज्यादातर मित्रों के बीच व्यतीत होने वाला है। आप घर परिवार के लिए नए वस्त्रों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों के सहयोग से आप अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। रात्रि के समय आप परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज खोया हुआ कोई जरूरी चीज वापस मिल सकता है। जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। धन संबंधित योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। आप अपने सभी अधूरे कार्य संपन्न कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। इसलिए आप अपनी सेहत पर भी थोड़ा ध्यान दीजिए। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज साहित्य और कला में अधिक रुझान बढ़ने वाला है। आपके मन में कल्पना की नई-नई तरंगे उठ सकती हैं। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आपके मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है। आप किसी नई योजना में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। जो आगे चलकर आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धन समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपका मन बेकाबू हो सकता है इसलिए आप अपने मन पर लगाम रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। फिजूलखर्ची होने की वजह से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने जरूरी कामकाज में ध्यान केंद्रित करें। बैंक से संबंधित कार्यों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आप अपना पुराना कर्ज उतारने में सफल हो सकते हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में हिस्सा ले सकते हैं।