02 जुलाई गुरुवार को विष्णुजी कुछ राशियों की किस्मत में करेंगे सुधार, जाने कौन रहेगा आज भाग्यशाली
Aaj Ka Rashifal 2020, 02 July: आज हम आपको 02 जुलाई 2020 दिन गुरूवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 02 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आज आपको किसी भी यात्रा पर जाने से बचना होगा। यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से अनबन होने की संभावना बन रही है। जिससे आपको नुकसान पहुंचेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। नए संबंध से आपका भाग्य चमक सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका कलात्मक कार्यों में आज अधिक रुझान बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। शाम के समय आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है. नई योजनाओं की तरफ आपका ध्यान रहने वाला है। व्यवसाय में भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका अनुभव आपके बहुत ही काम आ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज बहुत सी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है। इसलिए आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटे। आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काफी संघर्ष करने के बाद आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। परिजनों के साथ आप बेहतर समय व्यतीत करने वाले हैं। आप अपने दिल की बात अपनी प्रिय से जाहिर करेंगे। जिससे आपका मन हल्का होगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से कामयाबी आपके कदम चूमेगी। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। मनोरंजन के कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आप अपने विरोधियों पर हावी रहने वाले हैं। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना आगे चलकर काफी अच्छी साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।