3 जुलाई शुक्रवार को इन 7 राशियों की किस्मत रहेगी अच्छी, महालक्ष्मी की कृपा से लाभ के मिलेंगे अवसर
Aaj Ka Rashifal 2020, 03 July: आज हम आपको 03 जुलाई 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 03 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होने वाला है। मानसिक उलझनो से आपको छुटकारा प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की तरफ आपका ध्यान जा सकता है। यदि आप आज कोई नया कार्य करते हैं तो इसका आने वाले समय में आपको अच्छा फल मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने सेहत के प्रति आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। गलत खानपान की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आज आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी मेहरबान रहेंगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके द्वारा किए गए पुराने प्रयास आज रंग ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की की कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवन में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। आज आप अपने सगे-संबंधियों के सहयोग से अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप मनोरंजन की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है यदि वह आज शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना शीघ्र पूरी हो सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा मंगलमय रहेगी। जीवन साथी के साथ आपके तालमेल बेहतर रहेंगे। अचानक लाभ मिलने की वजह से आपका मन प्रफुल्लित हो सकता है। पुराने किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज आपने भागीदारों के सहयोग से लाभ मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को आज अपने घर परिवार के मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन काफी दुखी रहेगा। आप शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कार्यस्थल में आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इधर-उधर के कामों में समय व्यर्थ ना करें।