शनिवार के दिन कुछ राशियों से हटेगी शनिदेव की बुरी दृष्टि, जानिए आज किसकी खुलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 2020, 04 July: आज हम आपको 04 जुलाई 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 04 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके ऊपर आज शनि देवता मेहरबान रहने वाले हैं। आज आपकी किस्मत काफी बेहतर रहेगी। भाग्य के सहारे आपके कामकाज पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने वाला है। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके निवेश किए गए धन का अच्छा लाभ मिल सकता है। बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है। यदि आपको किसी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़े तो आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ही चुनिए। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जमीन जायदाद से संबंधित किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य कर लीजिये। आपको अपने कामकाज के तरीकों को ठीक प्रकार से समझ कर उसको अंजाम देना होगा। इससे आपको बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की वाह वाही मिल सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। शनिदेव की कृपा से आज आपकी कोई खोई हुई प्रिय चीज वापस मिल सकती है। जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज अपने शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। किसी जरूरी कार्य को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसमें कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से सरप्राइस मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने की बातचीत हो सकती है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।