05 जुलाई रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, आज का दिन होगा सबसे बेहतर
Aaj Ka Rashifal 2020, 05 June: आज हम आपको 05 जुलाई 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 05 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले लोग आज भाग्यशाली साबित होंगे। सूर्य देव की कृपा से रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आप किसी आनंद दायक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। आप अपने व्यापार से पूर्ण संतुष्टि प्राप्त करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से आपको अपनी योजनाओं को सही दिशा मिल सकती है। जो आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज आप किसी का भी विरोध करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान करेगी। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के लोगों की आय अच्छी रहेगी। यदि आप अपने कामकाज में कुछ नया बदलाव करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके पराक्रम और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आज आपका मन खुश रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अति शीघ्र पदोन्नति की खुशखबरी मिलने वाली है। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में आपको अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आप अपने परिवार के लोगों के बीच बैठकर कहीं निवेश करने की योजना बनाएंगे परंतु आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होने वाले हैं। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आज आपको लेनदेन के कामों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि धन हानि होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप काफी खुश महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। अचानक आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। आज आपको अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरा करें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आपको अपने मन को शांत रखना होगा। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।