06 जुलाई सोमवार को इन 4 राशियों की किस्मत रहेगी बुलंद, महादेव जीवन में भरेंगे खुशियां
Aaj Ka Rashifal 2020, 06 July: आज हम आपको 06 जुलाई 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 06 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी से अनबन होने की संभावना बन रही है इसलिए आपको अपने बोलचाल और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ आप किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहने वाली है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक आपको लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान नई योजनाओं की तरफ जा सकता है। करीबी लोगों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। आप अपने जरूरी रुके कामकाज समय पर पूरे कर सकते हैं। घर परिवार के लोग आपके स्वभाव से काफी खुश रहेंगे। आप अपने परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने वाले हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े हुए कुछ मुद्दे हल हो सकते हैं। जिससे आप काफी खुश रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी खास मित्र के माध्यम से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। आज आप मस्त होकर अपना समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों की आलोचना की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देने वाले। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा, जिसकी वजह से सफलता आपके कदम चूमने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामयाबी के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। व्यापार में आप निवेश करने की योजना बनाएंगे।