7 जुलाई सावन का पहला मंगलवार, इन 6 राशियों के लिए रहेगा खास, हर संकट से बाहर निकालेंगे हनुमान
Aaj Ka Rashifal 2020, 07 July: आज हम आपको 07 जुलाई 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 07 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका सावन का मंगलवार बेहतर गुजरेगा। आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। कठिन समस्याओं का हल निकलने की संभावना बन रही है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद काम आ सकती है। आपको अपनी थोड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल होंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आप अपने घर परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज नौकरी से संबंधित समस्याओं का हल निकालने में समय लग सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे तो आने वाले दिनों में आपको बहुत ही बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। अनुभवी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी कंपटीशन में आपको जीत हासिल हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है वह आज किसी बात को लेकर इमोशनल हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस के कामकाज की वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने घर परिवार की परेशानियों का हल निकालने में सफल होंगे। कामकाज की योजनाओं पर आप कार्य कर सकते हैं जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को अपनी गुप्त बातों को सार्वजनिक करने से बचना होगा अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज खुद को साबित करने के बहुत से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए आप इन अवसरों को पहचान कर उस पर खरा उतरने की कोशिश कीजिए। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है। कोई भी नया काम करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। घर परिवार में अतिथियों का आगमन हो सकता है। जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।