गुरुवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, विष्णुजी की कृपा से योजनाएं होंगी सफल
Aaj Ka Rashifal 2020, 09 July: आज हम आपको 09 जुलाई 2020 दिन गुरूवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 09 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज व्यापार में प्रगति मिल सकती है। जिससे आपका मन काफी हर्षित होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको सुकून और प्रेम की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों के मन पर जो भी नकारात्मक विचार हावी थे वह दूर होंगे। आपका मन पढ़ाई में पूरा लगेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको संतुष्टि प्राप्त होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आपके घर में मेहमानों के आगमन से घर परिवार का माहौल उत्सव जैसा हो सकता है। आप अपना निजी जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत करेंगे। अचानक आपको किसी बड़े कार्य की योजना हाथ लग सकती है। जो आगे आने वाले टाइम में काफी लाभदायक रहने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने सभी कार्य सरलता पूर्वक पूरे कर सकते हैं परंतु आपको व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद करने से बचना होगा। आज आपको खर्चों में कटौती करने की बहुत ही जरूरत है अन्यथा घर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से सोच विचार अवश्य करें। दस्तावेज को ठीक से पढ़ लीजिए। मित्रों के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपने पराक्रम से अपने कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। मित्रों की सहायता मिलेगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। जो आपके कामकाज को और आसान कर सकते हैं।