11 जुलाई शनिवार को ज्यादातर राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानिए कैसा गुजरेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 2020, 11 July: आज हम आपको 11 जुलाई 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 11 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने कारोबार में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपको भारी नुकसान से गुजरना पड़ेगा। किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ आप अधिक तर्क वितर्क ना करें अन्यथा आपको इसका भुगतान भरना पड़ सकता है। यदि आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल करनी है तो आप पूरा फोकस कार्यों पर रखें। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक आपको अपने किसी पुराने रुके काम में सफलता हासिल हो सकती है। आज आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य के सहारे आपको कामकाज की रुकावट से छुटकारा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। जीवन सही तरीके से आप व्यतीत कर सकते हैं। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनके आज कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। आप जटिल से जटिल कार्य भी आसानी पूर्वक कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपकी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। आप अपने शत्रु पर विजय हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके ऊपर आज कामकाज का बोझ अधिक रहने वाला है। जिसकी वजह से आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। वाहन के प्रयोग में आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो आपको छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। आप आंखें मूंदकर किसी के ऊपर भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको हानि होने की संभावना बन रही है।