12 जुलाई रविवार को इन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, सूर्य देवता की कृपा से मिलेगा लाभ

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 12 July: आज हम आपको 12 जुलाई 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 12 July 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको प्रसन्नता का अनुभव हो सकता है। सुख-विलास की सभी वस्तुएं प्राप्त होंगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के लोग और दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आज छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपका मन कामकाज में पूरा लगेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कामकाज की परेशानियां दूर हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज आपको अपने किसी भी कामकाज में आलस करने से बचना होगा अन्यथा आपका कार्य अधूरा रह सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक बोलना भी हानिकारक साबित रहेगा। आप किसी के बहकावे में ना आए। मित्रों की सहायता से आप अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आज मधुरता बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनकी आज कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होगी। सफलता के आज आपको कई अवसर हाथ लग सकते हैं। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आपको सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद जैसे कार्यों के लिए आज का समय ठीक नहीं है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है, आज उनका भाग्य प्रबल रहेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। आप अपने कामकाज में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना को सही दिशा मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा होने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही इस राशि के लोगों को रोजगार संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share