सावन का दूसरा सोमवार इन 7 राशियों की खोलेगा तकदीर, महादेव आपकी नैय्या लगाएंगे पार

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 13 July: आज हम आपको 13 जुलाई 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 13 July 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अगर आपकी मेष राशि है तो आज आपको अपने जीवन की कठिनाइयों से बाहर निकलने का मार्ग मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने कामकाज सफल करेंगे। धीरे-धीरे आपको अपनी किस्मत का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। घरेलू जीवन खुशहाल रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी नए कारोबार की शुरूआत करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की पूरी सहायता मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

अगर आपकी वृषभ राशि है तो आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल के वातावरण में सुधार आएगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके घर कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे घर परिवार की खुशियां बढ़ेगी। ज्यादातर मामलों में आज किस्मत आपका पूरा सहयोग देगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

अगर आपकी मिथुन राशि है तो आज आप समय से पहले अपने कामकाज पूरे करेंगे। अचानक आपको कार्यस्थल में उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपको आश्चर्यजनक खुशी प्राप्त होगी। आज आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों को समय पर पूरा कर सकते हैं। जरूरी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अगर आपकी कर्क राशि है तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। बहन भाई से मतभेद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार के किसी मामले को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कार्यस्थल में सहकर्मी आपके कामकाज में मदद कर सकते हैं। आपको आज किसी भी कार्य में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। कुछ नई योजनाओं की तरफ आकर्षित होंगे।

अगले पेज पर बाकी राशियां देखें

Share