सावन का यह मंगलवार आपके जीवन में लाएगा बदलाव, इन 6 राशियों को हर मामले में मिलेंगे शुभ परिणाम
Aaj Ka Rashifal 2020, 14 July: आज हम आपको 14 जुलाई 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 14 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आज का दिन आपके लिए बहुत से अवसर लेकर आ सकता है। आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। भाई-बहनों और दोस्तों के सहयोग से आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। हनुमान जी की कृपा से आप मानसिक रूप से काफी खुश महसूस करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अगर आपकी राशि वृषभ रहे तो है तो आज आपको कोई नई योजना हाथ लग सकती है। जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। कानूनी वाद-विवाद में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यालय का वातावरण अनुकूल रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अगर आपकी राशि मिथुन है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। मित्रों का जरूरी कार्यों में सहयोग मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहने वाली है। आज आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आपका फंसा हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अगर आपकी राशि कर्क है तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आप अपने अधूरे काम निपटाने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार में महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन सकता है। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। किसी जरूरी कार्य में आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभप्रद सिद्ध होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को अपने लव पार्टनर से कोई बाहर मिल सकता है।