15 जुलाई बुधवार को इन 7 राशियों पर विघ्नहर्ता गणेश का रहेगा आशीर्वाद, जीवन की तकलीफें होंगी दूर
Aaj Ka Rashifal 2020, 15 July: आज हम आपको 15 जुलाई 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 15 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके ऊपर शुभ प्रभाव डालेगी। जिससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती है। आज आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। संतान की तरफ से आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। परंतु सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपका रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। आप अपने प्रियजनों से मुलाकात कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। शासन और सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई नया समझौता हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान की तरफ से आपको कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के बीच तालमेल बने रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक आपको कार्य क्षेत्र में सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपको काफी खुशी महसूस होगी। बड़े अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित होंगे। शाम के समय आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आपकी किस्मत मजबूत रहेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। जिसका आगे चलकर लाभ मिल सकता है। पुराने रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने पीने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की उन्नति से आपका मन खुश होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।