सोमवार के दिन इन 5 राशियों को उन्नति के साथ-साथ मिलेगा धनलाभ, महादेव रहेंगे मेहरबान
Aaj Ka Rashifal 2020, 15 June: आज हम आपको 15 जून 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशियों की मदद से अपने आने वाले कल के बारे में बहुत सी बातें पता कर सकते हैं, आपको भविष्य में क्या फायदा मिलेगा और क्या नुकसान हो सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि से पता लगा सकते हैं, ताकि सभी तरह के उतार-चढ़ाव के लिए आप पहले से तैयार हो सके और किसी भी चुनौती का आप आसानी से सामना कर पाए, आज सोमवार के दिन आपकी किस्मत कैसी रहेगी, भोले बाबा की किन राशियों के लोगों के ऊपर कृपा दृष्टि रहने वाली है, इसकी जानकारी आप अपनी राशि के अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 15 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा अनुकूल रहने वाला है। आपकी मानसिक चिंता कम रहेगी। आप मानसिक रूप से काफी खुशी महसूस कर सकते हैं। घर परिवार के लोग आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अचानक आप अपने किसी पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। शाम के समय आप बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करेंगे। घर परिवार को समय देना कठिन हो सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से बचे। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनकी राशि में आज ग्रह नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहने वाली है। आज आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन सुखमय व्यतीत होने वाला है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगन का पूरा-पूरा फायदा मिलने वाला है। आज आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज काफी सतर्क और सावधानीपूर्वक चलने की जरूरत है। विशेष रूप से आप वाहन का प्रयोग ठीक प्रकार से करें। आपकी सेहत खराब हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों की मदद से अच्छा लाभ मिल सकता है। निजी संबंधों के मामले में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें।