गुरुवार को बन रहा बेहद शुभयोग, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, विष्णु जी की रहेगी कृपा
Aaj Ka Rashifal 2020, 16 July: आज हम आपको 16 जुलाई 2020 दिन गुरूवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 16 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके आज कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। घरपरिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने बच्चों और जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरी कामकाज में मित्रों की सहायता मिल सकती है। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। अचानक आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज भाग्यशाली साबित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपको आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। आपका रुका हुआ काम-काज प्रगति पर आएगा। परिवार की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपको अपनी किसी बड़ी योजना का उचित परिणाम मिलने वाला है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनके ऊपर आज भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद रहने वाला है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की भी कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिससे आप अपने कामकाज बेहतर तरीके से कर पाएंगे। अचानक धन और संपत्ति प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपकी कोई अधूरी अभिलाषा पूरी हो सकती है। आप समय का पूरा सदुपयोग करेंगे। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। पत्नी की तरफ से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मानसिक तनाव कम होगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। अचानक बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आप अपनी योजनाओं पर बेहतर तरीके से विचार कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, परंतु आपको आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ना लें अन्यथा आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। शाम के समय आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं।