मंगलवार को हनुमानजी के आशीर्वाद से इन 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा, बनेंगे बिगड़े काम
Aaj Ka Rashifal 2020, 16 June: आज हम आपको 16 जून 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं, दरअसल, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे और बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसके अनुसार मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां भी रोजाना ही बदलती हैं, किसी दिन व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती है तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, जैसे ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में रहती है उसी के अनुसार व्यक्ति को परिणाम मिलते हैं, आज मंगलवार के दिन किन राशियों के लोगों के ऊपर हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, किनको आज फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 16 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज नौकरी के क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ सोचे हुए और जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आज आपको भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। संबंधों के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार ठीक ठाक चलने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज किसी पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आप किसी कार्य पर शोध कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आज आपको यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आज आपका कोई बड़ा लाभदायक सौदा हो सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आमदनी के आपको अच्छे स्रोत प्राप्त होंगे। अचानक आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, परंतु आज आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन में जल्दी बाजी करने से बचना होगा वरना फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज कानूनी मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करने वाले हैं। जिससे आपके जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर आप अति उत्साहित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।