18 जुलाई शनिवार को शनिदेव रहेंगे दयालु, ज्यादातर राशियों का हंसी-खुशी बीतेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 2020, July 18: आज हम आपको 18 जुलाई 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 18 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज कार्यक्षेत्र में राहत महसूस होगी। आज आप कोई रिस्क ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ मामलों में आपको थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है, परंतु अगर आप कोशिश करेंगे तो सभी मामलों का समाधान कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होगा। कामकाज में आपको दिक्कत महसूस होगी। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। कठिन समय में आप धैर्य बनाए रखें। पिता के सहयोग से आपके अधूरे कामकाज पूरे होंगे। आज आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच-विचार कर सकते हैं। व्यापार में आपको लाभदायक समझौते मिलेंगे। घर में शुभ कार्य के आयोजन के विषय में विचार-विमर्श होने की संभावना बन रही है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति हासिल करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। आप एक साथ बहुत से कार्य हाथ में ले सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी उलझे हुए रहेंगे। शाम के समय आपको थकान महसूस हो सकती है, परंतु अधूरे कार्य पूरे होने की वजह से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जल्द ही आप किसी ने कारोबार की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिल सकता है।