18 जून गुरुवार को कैसे रहेंगे आपके किस्मत के सितारे? जानिए किन पर बरसेगी विष्णुजी की कृपा
Aaj Ka Rashifal 2020, June 18: आज हम आपको 18 जून 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं, ताकि आने वाले कल के उतार-चढ़ाव का आप डटकर सामना कर सके, यदि आपको भविष्य से जुड़ी हुई बातों का अनुमान पहले हो जाएगा तो आप हर परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आज के दिन किसको फायदा और नुकसान हो सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारियां आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 18 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता के नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आज का दिन रूके हुए कार्य पूर्ण करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। रिश्तो में चल रही कड़वाहट दूर हो सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको आशा जनक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि आपकी राशि वृषभ है तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी जरूरी कार्य में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। इसलिए आप अपने कामकाज पर ध्यान दीजिए। नौकरी पेशा वाले लोगों के मन में ट्रांसफर होने का भय बना रहेगा। आज आपको अपने मन पर काबू रखने की जरूरत है। अचानक आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन किसी भी यात्रा के लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको यात्रा के दौरान कष्ट का सामना करना पड़ेगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। जिसके कारण आप अधिक चिंतित रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़ी हुई सफलता की सूचना मिलने से आपका मन खुश होगा। भागीदार पूरी तरह से आपकी सहायता करेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी किस्मत मजबूत रहेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आप अपने कार्य पूरे करने में सफल नहीं हो पाएंगे। जिसकी वजह से आप काफी हताश रहने वाले हैं। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो सोच विचार अवश्य करें। संपत्ति के कामों से दूर रहना होगा। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं। अचानक आपको छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी।