सावन के तीसरे सोमवार बन रहा अद्भुत संयोग, भगवान शिव इन 5 राशियों की मनोकामनाएं करेंगे पूरी

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 20 July: आज हम आपको 20 जुलाई 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 20 July 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। देवों के देव महादेव की कृपा से आपको कोई शुभ संदेश मिल सकता है। जिससे आपका मन काफी खुश होगा। मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग और विश्वास का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के लोग अपने किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें। यदि आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो आपको उचित नतीजा मिलेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अचानक किसी रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके पराक्रम में आज बढ़ोतरी होगी। आप अपने सकारात्मक रवैये से अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगीं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मकान सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो आने वाले समय में लाभदायक रहेगा। आप जटिल से जटिल समस्याओं का भी अपनी बुद्धिमानी से हल निकाल सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। प्रेम संबंधों से आपको उपहार और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। बाहर के खानपान से आपको परहेज करना होगा। आप बिना सोचे समझे कहीं भी धन निवेश ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रख सकते हैं। आपके अपने फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कामकाज के तरीकों में आपको बदलाव करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप जोश में आकर कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापारी को शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share