सावन के तीसरे सोमवार बन रहा अद्भुत संयोग, भगवान शिव इन 5 राशियों की मनोकामनाएं करेंगे पूरी
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनके ऊपर आज पारिवारिक परेशानियां सिर पर रहने वाली है, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आर्थिक लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप घर-परिवार से जुड़े हुए निर्णय लेते समय सोच-विचार अवश्य करें। आपको अपनी भाषा शैली पर ध्यान देना होगा। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसके पश्चात आपको वांछित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने जरूरी कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लगने की संभावना बन रही है। आप अपने पुराने नुकसान की पूर्ति कर सकते हैं। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनका आज का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके ऊपर शुभ प्रभाव डाल रही है। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपका प्रेम जीवन बेहतर व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है वह आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। भाई-बंधुओं से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपको तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहें हैं तो आज का दिन उचित रहेगा।