21 जून को लग रहा सूर्य ग्रहण, कौन सी राशियां होंगी मालामाल, किस पर रहेगा बुरा प्रभाव, जानिए

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 21 June: आज हम आपको 21 जून 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, आज ग्रहों की स्थिति में बहुत से फेरबदल हो रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आज इस वर्ष का सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है, आखिर रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 21 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज अपने घर परिवार के सभी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलने वाला है। अचानक आपको धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा। अचानक कई मामलों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम बनने की संभावना बन रही है। आप अपने मनपसंद भोजन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके दिन की शुरुआत कुछ पुरानी यादगार बातों से हो सकती है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ सकता है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का नया अनुबंध हो सकता है। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। किसी कामकाज में बाधा उत्पन्न होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप कोई भी कार्य बिना सोचे समझे ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आज आपकी आमदनी से अधिक फिजूलखर्ची रहेगी। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। संतान की तरफ से अचानक सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मंगलमय रहेगा। आज आपको कई मामलों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे। यदि आप कोई जोखिम पूर्ण निवेश करते हैं तो इसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। राज्य, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। संतान की इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं। अचानक आपको किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आप काफी खुश होंगे।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share