22 जून सोमवार को भोलेबाबा कुछ राशियों के खोलेंगे सफलता के द्वारा, किस्मत रहेगी बेहतर
Aaj Ka Rashifal 2020, 22 June: आज हम आपको 22 जून 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 22 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके पराक्रम में आज बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आपके सभी रुके हुए कार्य आज प्रगति पर रहेंगे। आप अपने कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके बिजनेस में विस्तार हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। घरेलू भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। समाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज कोई जोखिम अपने हाथ में लेने का सोच विचार कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप घर परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। योजनाओं के तहत आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। आज कानूनी वाद-विवाद में सफलता हासिल होगी। घर परिवार का माहौल सुख शांति पूर्वक व्यतीत होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन रचनात्मक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। साहित्य और कला में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार आरंभ करने की योजना बनाएंगे। मानसिक रूप से आपको शांति महसूस होगी। बिजनेस के लिए नई योजनाएं दिमाग में आ सकती हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आप अपने पुराने कामकाज को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं। धर्म-कर्म के मामलों में आप थोड़ा समय निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज में रुकावट उत्पन्न करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर है। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार करें। लड़ाई झगड़े से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाये। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है।