23 जुलाई गुरुवार को इन 7 राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा धनलाभ
Dainik Rashifal 2020, 23 July: आज हम आपको 23 जुलाई 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 23 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने कामकाज पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। आपके विचार इधर-उधर भटक सकते हैं। आप खुद पर संयम रखें। शरीर में सुस्ती बनी रहेगी। आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहने वाली है। कामकाज में काफी दिक्कत महसूस हो सकती है। घर-परिवार के लोग आपकी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आपको अचानक लाभ के मौके हाथ लग सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी। निवेश के मामले में आज आपको फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आज किस्मत सहयोग दे सकती है। दोस्तों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन उत्सुकता से परिपूर्ण रहने वाला है। अचानक घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। स्टूडेंट को आज अधिक फायदा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। आपका ध्यान पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। काम-धंधे में आप नई तकनीकी अपना सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घरेलू जीवन अच्छा रहने वाला है। घर के लिए किसी चीज की खरीदारी हो सकती है। आप पैसों का बचत कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप नई तरकीब लगाकर अपने रुके कामकाज पूरे कर सकते हैं। यदि आप कोई रिस्क अपने हाथ में लेते हैं तो उसका आपको लाभ मिलेगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। सोचे हुए कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।