23 जुलाई गुरुवार को इन 7 राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा धनलाभ
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने दिल की बात किसी प्रिय से कह सकते हैं। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ रहकर आप अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। भाई-बहनों से चल रही बहस बाजी दूर हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप सही मौके पर चांस ले सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनका आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके दिमाग में बहुत सी बातें घूम सकती हैं। पुराने समय से चली आ रही टेंशन कुछ कम होगी। आप अपने कामकाज में दूसरों की मदद ले सकते हैं। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके अच्छे तालमेल रहने वाले हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनका आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप कार्य क्षेत्र में काफी अच्छा महसूस करेंगे। टीमवर्क से आपको खुशी मिलेगी। लेनदेन के कामों में आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। जरूरतो पर थोड़ा धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपको खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। शिक्षकों के सपोर्ट से आपको सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनको पहले के दिनों में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम के समय आपको मुनाफे के कई मौके हाथ लगेंगे, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठएं। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप हर चुनौती का सामना करने के लिए पहले से तैयार रहेंगे। मित्रों के साथ पार्टी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। किसी खास काम की चिंता दूर होगी।