23 जून मंगलवार को किन राशियों की किस्मत में बजरंगबली करेंगे सुधार, जानिए अपना राशिफल

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 23 June: आज हम आपको 23 जून 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, आपको अपने जीवन में कैसा फल मिलेगा, यह आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति के आधार पर होता है, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने के कारण हर दिन व्यक्ति का अलग-अलग होता है, किसी दिन खुशियां मिलती है तो किसी दिन परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, आज मंगलवार के दिन बजरंगबली किन राशियों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे, आज किनको अच्छा लाभ मिल सकता है और किन को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 23 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अगर आपकी राशि मेष है तो आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होने वाली है। आज धन निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको आने वाले टाइम में अच्छा लाभ मिल सकता है। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। घर परिवार के सदस्य की आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक सुख मिलेगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। जीवन की चिंता कम होंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज इनकी कोई प्रिय वस्तु मिल सकती है जिससे आपके मन को काफी खुशी महसूस होगी। धन संबंधित कार्यों में आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार के वातावरण में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश होंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत से आपके सभी कार्य निपट सकते हैं। जिसका आपको शुभ परिणाम मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

अगर आपकी राशि मिथुन है तो आज आपको अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। आज आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने का सोच विचार कर रहे हैं तो आज का दिन ठीक नहीं है। घरेलू खर्चों में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अगर आपकी राशि कर्क है तो आज आपके ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मित्रों का महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग मिल सकता है। आप अपनी सोची हुई योजना पूरी करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share