24 जुलाई शुक्रवार को मां लक्ष्मी इन 5 राशियों के भाग्य में करेंगीं बदलाव, धनलाभ के हैं प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 2020, 24 July: आज हम आपको 24 जुलाई 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 24 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज भाग्य परिवर्तन हो सकता है। भाग्य के सहारे आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। परोपकार के कार्य में आप हाथ बटा सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। प्रगति और उत्साह से कुछ लोग दिल ही दिल में आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से थोड़ा संभल कर रहें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके घर-परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी। भाग्य आप पर मेहरबान रहने वाला है। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय घर में प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी आनंदित होंगे। परिवार के लोगों के साथ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आज आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आज संपत्ति के कार्यों में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने कुछ जरूरी कामकाज को लेकर थोड़ा व्यस्त रहेंगे। जरूरी कामों में थोड़ा पैसा भी खर्च हो सकता है। वाहन का प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बने रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन पहले के दिनों से उत्तम रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पढ़ाई में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार से संबंधित योजनाओं पर कार्य करेंगे, जो आगे चलकर काफी फायदेमंद रहने वाला है। समाज में अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। आप आज कोई भी फैसला भावुकता में ना लें अन्यथा आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहने वाला है।