24 जून बुधवार को गणपति बप्पा जीवन के विघ्न करेंगे दूर, जानिए किन राशियों को मिलेगा फायदा
Aaj Ka Rashifal 2020, 24 June: आज हम आपको 24 जून 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 24 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आज आपको किसी यात्रा से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नए संपर्क बन सकते हैं जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है लेकिन आप वाहन के प्रयोग में थोड़ा सावधानी बरते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज लेन-देन के कामों में सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार अवश्य करें। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि दिया गया धन वापस की संभावना बहुत कम दिख रही है। पत्नी की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। शाम तक आपकी स्थिति में सुधार आ सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। पिता के सहयोग से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। आप किसी के भरोसे कोई भी काम ना छोड़े। दिन भर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों की सहायता मिलेगी। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप आज निवेश करते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। अचानक पुराने दोस्तों की सहायता से आपके अधूरे काम काज पूरे होंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। घर परिवार की जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होगा। जिसके कारण व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक आपको प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।