25 जून गुरुवार को इन 5 राशियों पर रहेगी श्रीहरि की दया दृष्टि, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal 2020, 25 June: आज हम आपको 25 जून 2020 दिन गुरूवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 25 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज मन एकाग्र बना रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। यदि आप धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। संपत्ति के कार्यों में सफलता हासिल होगी। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्यस्थल में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। आप अपने पुराने साथियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। भगवान श्री हरि की कृपा से आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। नए मित्र बन सकते हैं जिनका आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। अचानक आपको हर्षवर्धन सूचना मिलने की संभावना बन रही है। आपके पुराने कामकाज पूरे होंगे। मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। पिता के आशीर्वाद से आपको कोई अच्छा फायदा मिलने वाला है। संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल सकते हैं। कामकाज का भार अधिक होने के कारण थोड़ी थकान महसूस होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आप योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप कोई भी फैसला जल्दी बाजी में लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। शाम के समय आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन संबंधित योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।