26 जून शुक्रवार को ज्यादातर राशियों पर रहेगी धन लक्ष्मी की कृपा, जानिए आज किसका सुधरेगा हाल

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 26 June: आज हम आपको 26 जून 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 26 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। आज आप कोई नया व्यवसाय आरंभ करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी योजना बनाते समय आप जल्दी बाजी मत कीजिए। कार्यस्थल के कार्यों को आप व्यवस्थित ढंग से करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिल सकता है। घर परिवार के बड़े बुजुर्ग का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सलाह मिल सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन गई है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है आज उनके पराक्रम में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपको धन लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। आज आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ लाभकारी योजनाएं बना सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। जो आपके लिए बेहतर साबित होने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है वह आज किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों से अपने काम करवाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में कमी आएगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से आपको उपहार मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। वाहन के प्रयोग में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share